फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rain caused waterlogging on the highway, water also entered houses

पूरे दिन बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 20 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rain caused waterlogging on the highway, water also entered houses
बागपत। चक्रवाती तूफान ‘ताउते‘ का असर पश्चिम उप्र पहुंच गया है। मंगलवार से ही बारिश शुरू हो गई। बुधवार को पूरे दिन बारिश होती रही। जिससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। जलभराव और बिजली आपूर्ति ठप होने से मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। रात में बारिश तेज हो गई। कुछ इलाकों में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। बारिश के कारण बाजारों से भीड़ गायब रही। इक्का-दुक्का लोग ही जरूरी सामान लेने के लिए बाजारों में पहुंचे। बारिश के चलते बिजली आपूर्ति भी कई घंटे ठप रही। बुधवार शाम करीब पांच बजे तक 26.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। हालांकि चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने पर हवाओं की रफ्तार भी कम रहेगी।
विज्ञापन

किसानों के लिए फायदेमंद होगी बारिश
- झमाझम बारिश को लेकर जिले के किसान खुश हैं। यह बारिश खेती किसानी के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। किसानों का कहना है कि इस बारिश से खरीफ की फसलों के लिए तैयारी में काफी मदद मिलेगी। जहां खेतों की जुताई का काम शुरू हो जाएगा, वहीं धान की नर्सरी भी समय रहते लगा देंगे। मैंथा, मक्का, गन्ना एवं सब्जियों के लिए यह बारिश अमृत साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने से मौसम हुआ सुहावना
फोटो नंबर 19केएआर 3,ए
खेकड़ा। खेकड़ा नगर क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि और बुधवार को पूरे दिन तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे तापमान गिरने पर लोगों को गर्मी से तो राहत की सांस ली। लेकिन मार्गों पर हुए जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed