{"_id":"5e6a8e818ebc3ea4a93ed9db","slug":"rain-caused-water-to-farmers-expectations-kahkra-news-mrt4733021196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने फेरा किसानों के अरमानों पर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने फेरा किसानों के अरमानों पर पानी
विज्ञापन
बारिश से खेकड़ा के जंगल मे गिरी गेंहू की फसल
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश ने सब्जी के फसल चक्र को बिगाड़ दिया। इससे सब्जी उत्पादक और किसान बेहद परेशान हैं। नमी के कारण कटी हुई गन्ने की फसल की जड़ में फफूंदी लग गई है। इससे आगामी सीजन में उत्पादन घटने का खतरा पैदा हो गया है।
दो दिन हुई बारिश और चली तेज हवा ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। बुधवार की रात भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे गांव मुबारिकपुर फिरोजपुर, फखरपुर, बड़ागांव, सैदपुर, सांकरौद, सुन्हैड़ा, बसी आदि गांवों में सरसों और गेहूं की फसल गिरने से अधिक नुकसान हुआ। किसान रामकुमार, महेंद्र, राममेहर, नरेंद्र, बिजेंद्र, हरबीर, प्रमोद, रविंद्र आदि किसानों ने बताया कि उनकी गेहूं व सरसों की फसल में 30 से 40 प्रतिशत तक नुकसान हो गया है। नमी के कारण कटी हुई गन्ने की फसल की जड़ में वर्षा के कारण फफूंदी लग गई है। खेतों में गन्ने की पत्तियां फैली हुई हैं। इस कारण कटी हुई फसल की जड़ों में धूप व हवा नहीं पहुंचती। इससे आगामी सीजन में उत्पादन घटने का खतरा पैदा हो गया है। इस वर्ष बारिश व पर्ची कम आने के कारण किसानों की गेहूं की बुआई का रकबा वैसे भी घटा हुआ है। बारिश के कारण गेहूं की अगेती फसल गिरने से किसान परेशान है।
सब्जी का गणित भी बिगड़ा
सब्जी उत्पादक किसानों महक सिंह, बीरपाल, सुनील आदि का कहना है कि भिंडी, तुरई, लोकी, करेला व खीरा कि अगेती फसल का बारिश ने गणित बिगाड़ दिया है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से सब्जी उत्पादन गिरने का अनुमान है।
विज्ञापन
क्या बोले कृषि वैज्ञानिक
कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा संदीप चौधरी ने बताया कि सर्दियों में हुई बारिश से ही फसल चक्र खराब होना शुरू हो गया था। तब गन्ने के खेत खाली नहीं हो सके। इस कारण पूरे जनपद में इस वर्ष गेहूं की बुआई का करीब 10 प्रतिशत रकबा कम हुआ है। ऊपर से अब अचानक बारिश के कारण हुए नुकसान को लेकर किसान परेशान है। बाली निकाल चुके गेहूं ओलो या कही पर तेज हवाओं से लेट गए है। यह किसानों का नुकसान है। कुछ किसान सब्जी की अगेती फसलों की बुआई करके अपने नुकसान की भरपाई कर लेते थे। बाजार में अगेती सब्जी अच्छे दामों पर बिक जाती है। बारिश ने सब्जी उत्पादकों के अरमानों पर भी पानी फेर दिया है। सरसों, गेहूं व गन्ने की फसल को भी नुकसान हुआ है।