फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rain brought relief, the roof of a house collapsed when lightning struck and burnt equipment

Baghpat News: बारिश से मिली राहत, बिजली गिरने से उपकरण जले तो एक मकान की छत गिरी

Sat, 29 Jun 2024 04:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 29 Jun 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief, the roof of a house collapsed when lightning struck and burnt equipment
बागपत। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं जगह-जगह जलभराव होने से परेशानी भी उठानी पड़ी। यहां शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से पांची गांव में एक मकान की छत गिर गई और अहमदनगर नंगलाबढ़ी में आकाशीय बिजली गिरने से बिजली के उपकरण जल गए।
विज्ञापन

यहां शुक्रवार सुबह आसमान में घने बादल छा गए और सुबह करीब पांच बजे तेज बारिश शुरू हो गई। यहां सुबह आठ बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से जहां तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं रास्तों में जलभराव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। बारिश के बाद नगर के पुराना कस्बा, केतीपुरा मोहल्ला, माता काॅलोनी और नगर के मुख्य बाजार में जलभराव हो गया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। जिले में शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

---
अहमदनगर में बिजली गिरने से फुंके उपकरण, पांची में छत गिरी
रटौल। जिले में शुक्रवार काे हुई तेज बारिश से पांची गांव में मकान की छत गिर गई। पांची की जायदा पत्नी इजराउल हक ने बताया शुक्रवार की सुबह तेज बारिश में उसके एक कमरे की छत गिर गई। मलबे के दबने से चारपाई, संदूक व अन्य सामान टूट गया। इससे उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। उसने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उधर अहमदनगर नगलाबड़ी गांव में तीन मकानों पर आकाशीय बिजली गिरने से हजारों रुपये के बिजली की उपकरण जल गए और एक मकान में दरार आ गई। अहमदनगर निवासी लख्मीचंद ने बताया कि शुक्रवार को उसके मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे उसके मकान दरार आ गई। इसके अलावा फ्रिज, एलसीडी, कंप्यूटर व अन्य सामान फुंक गया। इसके अलावा नगलाबड़ी में सुभाष और जयभगवान के मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से बिजली के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed