{"_id":"667a0fe5f5e046c564068bc9","slug":"raid-on-45-seed-and-fertilizer-shops-shopkeepers-ran-away-by-closing-the-shutters-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-114604-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 45 बीज व उर्वरक की दुकानों पर छापा, दुकानदार शटर गिराकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 45 बीज व उर्वरक की दुकानों पर छापा, दुकानदार शटर गिराकर भागे
Tue, 25 Jun 2024 06:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। जिले में अधिकारियाें ने खाद, बीज व उर्वरकों की 45 दुकानों पर छापा मारा। टीम ने दस दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। साथ ही दस दुकानदारों को स्टाॅक का रजिस्टर से मिलान न होने व साफ सफाई न मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं खेकड़ा में चार दुकानदार शटर गिराकर भाग गए, जिन्हें नोटिस दिया गया।
डीएम के निर्देश पर सोमवार को जिले में तीन टीम का गठन किया गया था। जिला कृषि रक्षा अधिकारी बाल गोविंद ने बताया कि बड़ौत में जिला कृषि रक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार, एडीओ काॅपरेटिव, बागपत में उप कृषि निदेशक, नायब तहसीलदार, एडीओ काॅपरेटिव व खेकड़ा में जिला उद्यान अधिकारी, नायब तहसीलदार, एडीओ काॅपरेटिव ने पहुंचकर 45 दुकानों का निरीक्षण किया। जिले से 45 दुकानों पर छापा मारने के बाद दस सैंपल लिए गए और उन्हें जांच के लिए लैब में भेज गया। वहीं दस दुकानों पर साफ-सफाई, स्टाॅक का रजिस्टर से मिलान न होना सहित कई खामियां मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि खेकड़ा में टीम के पहुंचने पर चार दुकानदार शटर गिराकर भाग गए थे। उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है कि वह टीम के आने पर शटर गिराकर क्यों भागे।