फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raid in Bilochpur on the information of Gokshi

गोकशी की सूचना पर बिलोचपुर में छापा

Fri, 25 Dec 2020 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Raid in Bilochpur on the information of Gokshi
आरोपी हुए फरार, मौके से गोवंश के अवशेष मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। डौला चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गोकशी की सूचना पर बिलोचपुर गांव में छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस को मौके से गोवंश के अवशेष मिले है। पुलिस ने थाना सिंघावली अहीर में चार लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम बिलौचपुरा गांव में पीपू उर्फ हनीफ के घेर में गोकशी करने की सूचना मिली थी। डौला चौकी प्रभारी एसआई भगवत स्वरूप ने पुलिस बल के साथ हनीफ के घेर में छापा मारा। पुलिस को मौके पर कुछ लोग बोरों में कुछ सामान लेेकर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने चारों को रुकने का इशारा किया तो लोग बोरे को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने चारों का पीछा कर किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। जांच के दौरान बोरों में गोवंश का सिर व बाल और खाल मिली। अवशेष की जांच के लिए पशु चिकत्सा अधिकारी को अवगत कराया गया। एसआई भगवत स्वरूप ने पीपू उर्फ हनीफ पुत्र इदरीश, इबाद पुत्र अलियार, पप्पू पुत्र अब्दुल हामिद व अमरीश पुत्र हाजी लासो के खिलाफ गोवध अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कराया। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
अग्रवाल मंडी टटीरी। दुर्गा भवन में राजपूत विकास समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष चौधरी जयपाल सिंह के निधन पर शोक सभा की गई। दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इस दौरान प्राचार्य अनिल चौहान, प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन डॉ विनोद कुमार, पूर्व मैनेजर महक सिंह,पूर्व डायरेक्टर चौधरी प्रहलाद सिंह, पूर्व विधायक साहब सिंह,पूर्व सभासद युसूफ खान, मास्टर निरंजन सिंह, नीरज पंडित, अमीलाल, सतपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed