फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rahul stayed in Baghpat for 13 hours, walked 26 km in five and a half hours

Baghpat News: हाईवे बंद होने से जिला अस्पताल का सफर हुआ लंबा

Wed, 04 Jan 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rahul stayed in Baghpat for 13 hours, walked 26 km in five and a half hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। भारत जोड़ो यात्रा के चलते बुधवार को हाईवे बंद रहा। जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए मरीजों को उठानी पड़ी।
बुधवार सुबह छह बजे से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। यात्रा में भीड़ अधिक होने के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों का प्रतिबंध रहा। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कोई डग्गामार वाहन का सहारा लेकर तो कोई बाइक पर सवार होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ। सबसे अधिक परेशानी जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाले लोगों को हुई।
विज्ञापन

बागपत से जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए पहुंचने के लिए लोगों ने सिसाना गांव के अंदर का रास्ता लिया तो सवारी न होने के कारण किसी को बीमार होने के बावजूद साइकिल से जिला अस्पताल पहुंचा। कुछ लोग गांवों के रास्तों से होते दवाई लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों का कहना था कि यात्रा के कारण वाहन बंद रहे, जिससे अस्पताल पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वाहन बंद होने से हुई परेशानी
- तबियत खराब चल रही है, बुधवार को जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आई थी। वाहन बंद होने के कारण अस्पताल पहुंचने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। बाद में रिक्शा से सिसाना गांव के अंदर से होते हुए अस्पताल पहुंची। - फमिदा, बागपत
----
लंबा हो गया सफर
- पत्नी सुनीता का आपरेशन कराया था। बुधवार को जिला अस्पताल में दवाई लेने के लिए आया था। हाईवे बंद होने के कारण गांवों के रास्तों से होकर आना पड़ा। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण जिला अस्पताल का रास्ता लंबा हो गया। - रूप सिंह, तिरौता
मजबूरी में चलानी पड़ी साइकिल
- दो दिन में कमर में तेज दर्द हो रहा है। बुधवार को दर्द तेज हो गया और वाहन बंद होने के कारण साइकिल लेकर अस्पताल आने के लिए मजबूर होना पड़ा। सर्दी में दर्द के कारण साइकिल चलाने में परेशानी हुई। - मनोज, नैथला
----
उठानी पड़ी परेशानी
- कई दिन में बीमार चल रहा था। बुधवार को जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था। हाईवे बंद होने के कारण पुलिस कर्मियों ने चौराहे पर गाड़ी रुकवा दी। बाद में बीमारी बारे में बताने पर ही आगे जाने दिया। अस्पताल पहुंचने में परेशानी हुई। - संजय चौधरी, बसी

अस्पताल में कम पहुंचे मरीज, खाली बैठे रहे चिकित्सक
बागपत। भारत जोड़ो यात्रा के कारण बुधवार को हाईवे बंद होने से वाहन बंद रहे। जिससे जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी काफी कम रही। इक्का-दुक्का लोग ही अस्पताल में जांच कराने पहुंचे। जिला अस्पताल में अपने कक्षों में बैठे चिकित्सक दिनभर खाली बैठे रहे। बुधवार को जिला अस्पताल में लगभग सौ से डेढ़ सौ लोगों ने ही पहुंचकर जांच कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed