फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Radha Khokhar of Digambar Jain College became university topper in history

दिगंबर जैन कॉलेज की राधा खोखर बनी इतिहास में यूनिवर्सिटी टॉपर

Sat, 16 Jan 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Radha Khokhar of Digambar Jain College became university topper in history
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में एमए इतिहास की छात्रा राधा खोखर ने इतिहास विषय में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी टॉप कर बागपत क्षेत्र का नाम रोशन किया। शनिवार को कॉलेज पहुंचने पर छात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

इतिहास विभाग में आयोजित समारोह का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञान चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। डॉ. प्रज्ञान चौधरी ने बताया कि राधा खोखर पुत्री सतेंद्र खोखर निवासी छपरौली एमए इतिहास में 84 प्रतिशत अंक के साथ यूनिवर्सिटी टॉपर बनी हैं। नौ मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में राधा खोखर को राज्यपाल कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगे। स्वागत करने वालों में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. अंशु उज्ज्वल, डॉ. राजीव तेवतिया, डॉ. स्नेहवीर सिंह, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. गोविंद बाबू, डॉ. के एस सिंह आदि शामिल रहे। उधर, विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने भी छात्रा और उसके परिजनों को फोन पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

पांचवीं गोल्ड मेडलिस्ट बनी राधा खोखर
बड़ौत। राधा खोखर इतिहास में यूनिवर्सिटी टॉप करने वाली कॉलेज की पांचवीं गोल्ड मेडलिस्ट बनी। इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शोकेंद्र कुमार शर्मा ने बताया राधा खोखर इतिहास विभाग की लगातार दूसरी और पिछले आठ साल में पांचवीं गोल्ड मेडलिस्ट बनी है। इससे पूर्व इतिहास विभाग के ही विक्रांत तोमर ने 2013 में, नीलम तोमर ने 2015 में, अंशु मलिक ने 2017 में और समीर ने 2019 में इतिहास विषय में यूनिवर्सिटी टॉप कर दीक्षांत समारोह में कुलपति स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed