{"_id":"614f578a8ebc3e099d718886","slug":"quarrel-over-ration-distribution-seven-injured-including-head-husband-baghpat-news-mrt5578789165","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण पर झगड़ा, प्रधान पति सहित सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण पर झगड़ा, प्रधान पति सहित सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लधवाड़ी गांव में राशन वितरण के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में प्रधान के पति सहित सात लोग घायल हो गए। इन सभी का सीएचसी पर उपचार कराया गया, जहां से पांच को पुलिस ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लधवाड़ी गांव के प्रधान के पति मोनू चौधरी ने बताया कि शनिवार शाम को गांव में राशन वितरित किया जा रहा था। इसके लिए कुछ लोगों को लाइन में खड़े होने के लिए कहा गया तो कहासुनी हो गई। इसके बाद चुनाव की रंजिश में उन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें मोनू चौधरी, छोटा भाई दीपक कुमार व राहुल घायल हो गए। दूसरे पक्ष के सहदेव ने बताया कि राशन लेने के दौरान महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। इसका विरोध किया तो प्रधान के पति पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड व लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें उसके साथ आई भाभी कविता, भाई केशवराम व बेटा सौरव घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और घायलों को सीएचसी बागपत में लेकर पहुंची। दोनों पक्षों के पांच लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है और उसके आधार पर कार्रवाई होगी।