फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Quarantined 15 migrants who returned to Baghpat

बागपत लौटे 15 प्रवासियों को क्वारंटीन किया

Sat, 02 May 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Quarantined 15 migrants who returned to Baghpat
बागपत। गाजियाबाद डिपो की बस से शनिवार को एसपीआरसी डिग्री कालेज आश्रय स्थल लौटे 15 प्रवासियों की जांच कर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें बड़ौत के केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि शनिवार की सुबह गाजियाबाद डिपो की बस से मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ से जिले के 15 प्रवासियों को बागपत लाया गया था। सभी को नगर के एसपीसी डिग्री कालेज के आश्रय स्थल पर ठहराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी प्रवासियों का इंफ्रारेड थर्मामीटर से स्क्रीनिंग की गई। सभी की स्थिति सामान्य मिली। एहतियात के तौर पर सभी को बड़ौत के केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया है। मध्य प्रदेश से आए प्रवासियों में नौ लोग असारा व छह लोग बड़का गांव के है। इसके अलावा गुजरात से ड्राइवर सहित के साथ आए तीन अन्य प्रवासियों का स्वास्थ्य केंद्र पर परीक्षण किया गया था। इनमें दो लोग खेकड़ा, एक व्यक्ति दिल्ली व गुजरात के ड्राइवर का था। सभी की स्थिति सामान्य मिली। खेकड़ा के दोनों लोगों को बागपत के स्यादवाद इंस्टीट्यूट तथा अन्य दोनों को एंबुलेेंस से दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed