फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Quality of government wedding items poor, investigation conducted

Baghpat News: सरकारी शादी के सामान की गुणवत्ता खराब, जांच बैठी

Thu, 05 Dec 2024 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Quality of government wedding items poor, investigation conducted
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी के बाद दुल्हन को दिए जाने वाले सामान की गुणवत्ता खराब मिली। डीएम ने दूल्हा-दुल्हन को मिले सामान की कपड़े, बर्तन, चांदी के सामान की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। इसपर डीएम भड़क गए और इसकी जांच के लिए एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की टीम का गठन करके दो दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शहर के चमरावल मार्ग स्थित इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कराया गया। कार्यक्रम में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने एक दूल्हा-दुल्हन को रोककर सामान देखा तो पेंट-शर्ट के कपड़े व बर्तन की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। चांदी की पायजेब में कुंडे नहीं थे कंपनी की मुहर भी नहीं मिली। डीएम ने सामान को लेकर समाज कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा से नाराजगी जताई। इसके बाद सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने सभी ब्लॉक से दुल्हन को दिए जाने वाले सामान के सैंपल रखवाने के आदेश दिए। इनकी जांच की जाएगी। जांच के लिए एडीएम सुभाष सिंह की अध्यक्षता में बड़ौत बीडीओ ज्योति बाला व लेखाधिकारी आशीष को कमेटी में शामिल किया गया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच में यदि शादी के सामान की गुणवत्ता खराब मिलती है तो ठेकेदार का भुगतान रोकने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों की खींचतान, गुट भी बने : जिले में इस समय अधिकारियों के बीच अंदरूनी तौर पर लड़ाई चल रही है और इस तरह जिला जंग का अखाड़ा बन गया है। इस लड़ाई में अधिकारियों के गुट बन गए हैं। इस कारण ही पिछले काफी समय से गायब चल रही एक अधिकारी पिछले तीन दिन से जिले में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए दुल्हन से लिया सामान, चुनरी उतरवाई : पिलाना ब्लॉक के बीडीओ भंवर सिंह ने सामान लेकर जा रही गौसपुर निवासी आयशा से विवाहिता की चुनरी व पायल तक ले ली और जांच करने के लिए सामान समिति के सामने रख दिया। बाद में परिजन भी पहुंच गए और कार्यालय में बैठ गए। । बाद में विवाहिता को चुनरी दी और इसके बाद घर पर सामान पहुंचाने का आश्वासन देकर विवाहिता व उसके परिजनों को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed