फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Quality agencies should build quality: DM

कार्यदायी संस्थाएं गुणवत्तापूर्ण करें निर्माण: डीएम

Fri, 15 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Quality agencies should build quality: DM
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कार्यदायी संस्थाओं को बासौली, मुकुंदपुर, शेरपुर, हलालपुर, सिलाना, चांदनहेड़ी, लुहारा, बरवाला में चल रहे निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन सिलाना कलस्टर के आठ गांवों के विकास के लिए 107.665 करोड़ रुपये की परियोजना है। इसमें सीजीएफ 30 करोड़, कन्वर्जेंस पर 77.65 करोड़ रुपये खर्च कर किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत गांवों में तालाबों का सौंदर्यीकरण, शौचालय, खेल के मैदान, जॉगिंग ट्रैक, स्कूलों का कायाकल्प, बच्चों का ओपन जिम, आंगनबाड़ी केंद्रों का सौंदर्यीकरण, स्कूलों में टाइल्स की व्यवस्था, ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, पशु सेवा केंद्र के निर्माण कार्य कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सीडीओ की अध्यक्षता में सप्ताह में एक बार निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक होगी। उन्होंने बासौली गांव में 3.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्टेडियम के निर्माण की गुणवत्ता में सुधार करने, रंगाई-पुताई व मानक के अनुरूप महिला व पुरुष चेंजिंग रूम बनाने निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल, उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी अजय पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed