{"_id":"62d3073df365650d3c7836ba","slug":"putting-obscene-messages-by-creating-fake-facebook-ids-of-two-sisters-baraut-news-mrt5972928152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बहनों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डाले अश्लील मेसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बहनों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डाले अश्लील मेसेज
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। एमबीबीएस व एलएलबी की पढ़ाई कर रहीं नगर की रहने वाली दो बहनों को एक मनचला कई माह से परेशान कर रहा है। आरोपी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी तैयार कर अश्लील मैसेज डालने शुरू कर दिये हैं। आरोप है कि अरोपी दोनों बहनों पर जबरन अनैतिक संबंध और शादी का दबाव बना रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के एक मोहल्ले की रहने वालीं दो सगी बहनें मेरठ में कॉलेज से एमबीबीएस और एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। उनके मुताबिक तकरीबन पांच से छह साल पहले उनके मकान के पास मेरठ का एक युवक किराए पर रहता था। दो साल रहने के बाद युवक मेरठ चला गया था। बताया कि छोटी बहन का दाखिला मेरठ के एक कॉलेज में एलएलबी में कराया तो युवक का उसके साथ एक दिन संपर्क हो गया, तभी से युवक आए दिन युवती को परेशान कर रहा है। छोटी बहन ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही बड़ी बहन को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि एक दिन जब दोनों बहनें मेरठ से बड़ौत आ रहीं थी, तब भी युवक ने उनका पीछा किया। इस पर दोनों बहनों ने युवक को आडे़ हाथों लिया और उसकी जमकर खिंचाई की।
आरोप है कि तभी से युवक फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उनके अश्लील मेसेज डालकर उन्हें परेशान कर रहा है और जबरन अनैतिक संबंध व शादी का दबाव बना रहा है। दोनों बहनों ने परिजनों को जानकारी दी तो मामला कोतवाली में पहुंचा। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त मेें होगा। पीड़ित बहनों के बयान ले लिए गए हैं।