फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pushpendra got furious after hearing that your daughter has relations with Balram

Baghpat News: तेरी लड़की के बलराम से संबंध हैं सुनते ही तिलमिला गया पुष्पेंद्र

Mon, 10 Mar 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pushpendra got furious after hearing that your daughter has relations with Balram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। तेरी बेटी के बलराम के साथ संबंध हैं और वह उससे मिलता रहता है। वह अब भी तेरे घर आया था। फोन पर यह बात सुनकर मृतका दृष्टि का पिता पुष्पेंद्र तिलमिला गया। इसके बाद अपने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर बेटी व उसके प्रेमी बलराम की हत्या करने की ठान ली। उसने दोनों की हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। जोनमाना गांव का मरने वाला बलराम बीए का छात्र था और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका गांव की ही 12वीं की छात्रा दृष्टि के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी गांव के कई लोगो को हो गई थी, जो बलराम की गतिविधियों पर नजर भी रखते थे।

रविवार सुबह गांव के ही व्यक्ति ने पुष्पेंद्र को फोन कर उसकी बेटी दृष्टि के संबंध बलराम से होने की जानकारी दी।
इसके बाद पुष्पेंद्र अपने बेटे शक्ति और भतीजे सुमित के साथ घर पहुंचा और बलराम को बुलवा लिया। बेटी से संबंध होने से गुस्साए पुष्पेंद्र, शक्ति और सुमित ने दृष्टि व बलराम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। nहत्या करके घर में बैठा रहा, फिर खुद ने भी पुलिस को फोन किया : पुलिस के अनुसार हत्या की घटना को रविवार सुबह करीब नौ बजे अंजाम दिया गया। उसके बाद पुष्पेंद्र घर में बैठा रहा और उसका बेटा व भतीजा वहां से भाग गए। करीब आधा घंटा बाद जब ग्रामीणों को भी हत्या के बारे में पता चला गया तो पुष्पेंद्र ने भी अपने मोबाइल से पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed