{"_id":"587e53374f1c1bfb18efe17c","slug":"purchased-just-12-days-before-the-nomination-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन सिर्फ 12 नामांकन फार्म खरीदे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन सिर्फ 12 नामांकन फार्म खरीदे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन सिर्फ नामांकन पत्रों की खरीद का कार्य हुआ। बसपा, भाजपा और रालोद प्रत्याशियों के लिए नामांकन फार्म खरीदे गए। निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के नेताओं ने भी फार्म खरीदे। चुनाव अधिकारी ने बताया तीनों सीटों पर चार-चार नामांकन पत्र खरीदे गए हैं, लेकिन अभी किसी ने जमा नहीं कराया है।
नामांकन के पहले दिन सिर्फ फार्म खरीदे गए। छपरौली विधानसभा की चुनाव अधिकारी दीपाली कौशिक ने बताया रालोद और भाजपा समेत दो निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन फार्म खरीदे हैं। बड़ौत विधानसभा के चुनाव अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया एक बसपा और तीन निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। बागपत विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अधिकारी रामप्रसाद ने बताया चार नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। इसमें छोटे दल और निर्दलीय प्रत्याशी शामिल रहे। तीनों विधानसभा से 12 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। किसी भी पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र
भारतीय तारक समाज पार्टी के नौराज मलिक, बहुजन मुक्ति पार्टी के सोहनबीर बौद्ध, हिंदू क्षेत्रीय पार्टी के श्याम सिंह, सर्वजन समता पार्टी के कुर्बान खान, निर्दलीय जुल्फिकार गोसपुर, पंकज कुमार बसा टीकरी और बब्लू शर्मा ग्वाली खेड़ा ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन
तीन बजे के बाद पहुंचे, नामांकन नहीं
बागपत विधानसभा क्षेत्र के लिए एक प्रत्याशी शाम तीन बजे के बाद नामांकन करने पहुंचा। चुनाव अधिकारी ने नामांकन लेने से इंकार कर दिया। इसे लेकर काफी देर तक सवाल जवाब होते रहे। चुनाव अधिकारी ने कहा चुनाव आयोग के नियम का पालन होगा।
पुलिस का पहरा, सघन चेकिंग
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। प्रत्येक व्यक्ति की चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया। यहां लोगों से कई बार पुलिस की नोकझोंक भी हुई।
19 से 22 तक आएगी आएगी तेजी
भाजपा और बसपा ने ही केवल प्रत्याशियों की सूची जारी की है। अन्य दलों के प्रत्याशी मैदान में नहीं है। हालांकि नामांकन फार्म जमा करने में तेजी 19 से लेकर 22 जनवरी के बीच आएगी।
कलक्ट्रेट में बैंक, कैसे रुकेंगे आम आदमी
कलक्ट्रेट परिसर में जिस जगह नामांकन फार्म जमा किए जा रहे हैं, उसकी बगल में सिंडीकेट बैंक की शाखा है। इस बैंक में रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। नोटबंदी के बाद यहां भी मारामारी का माहौल है। ऐसे में यहां लोगों को आने से कैसे रोका जाएगा।