फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pura Mahadev will shine with 1008 lamps on Shivratri

शिवरात्रि पर 1008 दीपों से जगमगाएगा पुरा महादेव

Fri, 17 Jul 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pura Mahadev will shine with 1008 lamps on Shivratri
पुरा महादेव मंदिर - फोटो : BAGHPAT
- जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का प्रवेश मंदिर में रहेगा वर्जित
विज्ञापन

- इस बार 18 और 19 जुलाई को किया जाएगा पुष्प श्रृंगार
अमर उजाला ब्यूरो
बालैनी (बागपत)। कोरोना संक्रमण के कारण श्रद्धालु पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक नहीं कर सकेंगे। कांवड़ मेला भी स्थगित कर दिया गया है। शिवरात्रि पर्व भी खास तरीके से मनाया जाएगा। चतुर्दशी की रात पुरा महादेव मंदिर में 1008 देशी घी के दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। शिवलिंग का पुष्प श्रृंगार होगा और विशेष रुद्राभिषेक किए जाने की तैयारी है।
श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि 18 जुलाई की रात सवा 11 बजे से झंडारोहण के लिए पूजन शुरू होगा। रात 12 बजकर 41 मिनट पर झंडारोहण किया जाएगा। आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। डीएम शकुंतला गौतम सादे कार्यक्रम में अतिथि होंगी। 19 जुलाई को सुबह नौ बजे विशेष रुद्राभिषेक किया जाएगा। एतिहासिक शिवलिंग का पुष्प श्रृंगार किया जाएगा। विशेष आयोजन सूर्यास्त के बाद होगा। इस बार देशी घी के 1008 दीप पुरा महादेव मंदिर में प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दीपों को तिरंगे का रूप देने की तैयारी की जा रही है। मंदिर में शिवरात्रि पर कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए भी शिव से प्रार्थना की जाएगी।
विज्ञापन

एक जोन, दो सेक्टर और सुरक्षा के इंतजाम
बालैनी। कांवड़ यात्रा इस बार नहीं हुई। पुरा गांव में मेला भी स्थगित किया जा चुका है। एहतियात के तौर पर मंदिर क्षेत्र को एक जोन और दो सेक्टर में बांटा गया है। जोन इंचार्ज एसडीएम सदर को बनाया गया है। शनिवार से यहां पुलिस के कड़े इंतजाम रहेंगे। मंदिर के कपाट बंद होने के कारण किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ मार्गों पर पुलिस की नजर
बालैनी। पुलिस कांवड़ मार्गों पर भी तैनात होगी। आसपास के गांव के श्रद्धालुओं को रोकने के लिए कड़े इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed