{"_id":"67f81658dabd805e1109ef04","slug":"pura-mahadev-will-be-developed-as-a-tourist-destination-after-66-years-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-129569-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 66 साल बाद पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा पुरा महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 66 साल बाद पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा पुरा महादेव
Fri, 11 Apr 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बालैनी स्थित पुरा महादेव मंदिर । संवाद
बागपत। ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को जीर्णोद्धार के अब 66 साल बाद पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 42 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई हैं और इनमें से चार करोड़ रुपये जारी कर दिए गए। मंदिर को काशी विश्वनाथ की तरह विकसित करने की तैयारी की जा रही है।
पुरा महादेव में ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर है, जहां हर साल फाल्गुनी व श्रावणी मेला लगता है। इस दौरान लाखों कांवडिये जलाभिषेक करते हैं और इस मंदिर की मान्यता केवल बागपत तक नहीं, बल्कि अन्य राज्यों तक है। परशुरामेश्वर मंदिर पर फाल्गुनी व श्रावणी मेले के अलावा भी दूर-दूर से लगातार श्रद्धालु पहुंचते रहते हैं।
इतनी मान्यता होने के बाद भी पुरा महादेव अभी तक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो सका है। मगर, अब इसको विकसित करने के लिए जल्द ही कार्य शुरू कराने की बात कही जा रही हैं। nसुंदरीकरण होने के साथ ही विश्राम स्थल गृह बनेगा : प्रशासन की योजना के अनुसार मंदिर के साथ ही आसपास सुंदरीकरण कराया जाएगा। मंदिर भवन के पास स्थाई विश्राम स्थल गृह बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
वहां प्राचीन व ऐतिहासिक स्थलों का स्वरूप भी बनवाया जाएगा तो देवी-देवताओं की मूर्तियां लगवाई जाएंगी। इनमें भगवान शिव के विभिन्न स्वरूप की मूर्तियां भी शामिल हैं। इनके अलावा भी काफी कार्य प्रस्ताव में शामिल किए गए हैं। संवाद