फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pura Mahadev Temple will be developed as a tourist destination with 20 crores

20 करोड़ से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा पुरा महादेव मंदिर

Tue, 12 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pura Mahadev Temple will be developed as a tourist destination with 20 crores
बागपत। पुरा महादेव गांव में एतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन से प्रस्ताव मांगा था, जिससे 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार करके भेजा गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो शिवरात्रि पर लगने वाले मेले के दौरान सीएम योगी इसकी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुरा महादेव में एतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर है, जहां हर साल फाल्गुनी व श्रावणी मेला लगता है। इस दौरान हर साल लाखों कांवड़िये जलाभिषेक करते हैं। इस मंदिर की मान्यता केवल बागपत तक नहीं, बल्कि अन्य राज्यों तक है। परशुरामेश्वर मंदिर पर शिवरात्रि के अलावा भी दूर-दूर से लगातार श्रद्धालु पहुंचते रहते हैं। इतनी मान्यता होने के बाद भी पुरा महादेव अभी तक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो सका है। इसको अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन ने क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय के माध्यम से भेजा है।
विज्ञापन

--
सुंदरीकरण होगा तो विश्राम स्थल ग्रह बनेगा
प्रशासन की बनाई योजना में मंदिर के साथ ही आसपास सुंदरीकरण का प्रस्ताव है। इसके अलावा मंदिर भवन के पास स्थायी विश्राम स्थल गृह बनवाया जाएगा। वहां प्राचीन व एतिहासिक स्थलों का स्वरूप भी बनवाया जाएगा तो धार्मिक मूर्तियां लगवाई जाएंगी। इनके अलावा भी काफी कार्य प्रस्ताव में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पूरी कार्य योजना तैयार की गई थी। जिसमें सुंदरीकरण से लेकर विश्राम स्थल गृह व अन्य कार्य शामिल किए गए है। - पंडित जयभगवान शर्मा, मुख्य पुजारी पुरा महादेव मंदिर

पुरा महादेव मंदिर व आसपास काफी कार्य कराने के लिए शासन को 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय के माध्यम से भिजवाया गया है। उसको मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। - राजकमल यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed