फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pura Mahadev Temple resonated with the chants of Lord Shiva

भगवान शिव के जयकारों से गूंजा पुरा महादेव मंदिर

Mon, 09 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pura Mahadev Temple resonated with the chants of Lord Shiva
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करते शिवभक्त - फोटो : BAGHPAT
बालैनी (बागपत)। सावन मास के तीसरे सोमवार को ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। क्षेत्र के अतिरिक्त दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का पंचामृत से जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पुलिस तैनात रही और पूरे मंदिर में सीसीटीवी से निगरानी की गई। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के अलावा बालैनी के वाल्मीकि मंदिर, दत्तनगर के चकबंदी बाबा मंदिर व नगर व देहात के शिवालयों में भीड़ रही।
विज्ञापन

सोमवार को परशुरामेश्वर महादेव मंदिर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। मंदिर परिसर दिनभर भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने दूध, भांग, धतूरा, शहद, दही, बेलपत्र से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सोमवार को करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर व बाहर पुलिस बल तैनात रहा। सीओ युवराज सिंह ने मंदिर परिसर में निरीक्षण कर सुरक्षाकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, पक्काघाट मंदिर, बागेश्वर मंदिर, मेरठ रोड व चमरावाल रोड के शिवालयों के समेत देहात के मंदिरों में सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पंाचमृत से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
दोघट। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक करने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोघट कस्बे में प्राचीन बाड़े वाले शिव मंदिर पर सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का भांग, दूध, धतूरा, शहद, बेलपत्र व फल चढ़ाकर जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी शिवभक्तों की भ

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी शिवभक्तों की भ- फोटो : BAGHPAT

बागपत चमरावल रोड स्थित शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को पूजा करती महिला

बागपत चमरावल रोड स्थित शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को पूजा करती महिला- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed