{"_id":"5f0cae928ebc3e63c45c2524","slug":"pura-mahadev-temple-closed-police-stationed-baghpat-news-mrt490938545","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरा महादेव मंदिर के कपाट बंद, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरा महादेव मंदिर के कपाट बंद, पुलिस तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बालैनी। श्रावण माह के दूसरे सोमवार को पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर मंदिर पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। मंदिर के कपाट बंद रहे। श्रद्धालुओं को जलाभिषेक नहीं करने दिया। सरूरपुर कलां के निकट गुफा मंदिर भी बंद रहा। पुलिस की टीम ने शिवालयों का निरीक्षण किया। उधर, नगर के मंदिरों में सोशल डिस्टेंस का पालन कर पूजा-अर्चना कराई।
कोरोना महामारी फैलने के बाद मंदिरों के कपाट बंद कर दिए। सोमवार को पुरा गांव के प्रसिद्ध श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के कपाट बंद रहे। पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया मंदिर कमेटी ने ही श्रावण माह में कपाट बंद रखने का फैसला लिया। पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी। सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को यहां पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया। यदि कोई श्रद्धालु पहुंचा भी तो उसे वापस भेज दिया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा बाबा मंदिर, कस्बा अमीनगर सराय के शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, श्री बालाजी धाम, मंसा देवी मंदिर के कपाट बंद रहे।
बागपत नगर के पक्का घाट, चमरावल रोड, बागेश्वर मंदिर, मेरठ रोड शिव मंदिर, जानकीद्वार मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। नगर के मंदिरों में पूजा अर्चना के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया।
विज्ञापन
चांदीनगर। चमरावल गांव के प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को एक-दो श्रद्धालु ही मंदिर पहुंचे और मॉस्क व सोशल डिस्टेंस का पालन कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर गेट पर चांदीनगर प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र पाल शर्मा और उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह सिद्धू पुलिस स्टाफ के साथ मंदिर के आसपास मौजूद रहे।