फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pura Mahadev me ded lac shradhhaluo ne kiya jalabhishek

पुरामहाहदेव में डेढ़ लाख ने किया जलाभिषेक

Tue, 25 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 25 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pura Mahadev me ded lac shradhhaluo ne kiya jalabhishek
सावन के अंतिम सोमवार को पुरा महादेव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम सोमवार को डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान परशुरामेश्वर का जलाभिषेक किया। भीड़ को देखते हुए पीएसी लगानी पड़ी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन


अंतिम सोमवार होने के कारण तड़के से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। दिन निकलते-निकलते श्रद्धालुओं को लंबी लाइन लग गई। यहां तक कि प्रमुख गेट तक श्रद्धालु कतार में खड़े हो गए।
विज्ञापन


 श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से पुलिस के भी पसीने छूट गए। जिस पर एक कंपनी पीएसी भेजी गई। डीएम को अव्यवस्था की सूचना दी गई, जिस पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और व्यवस्था संभालनी पड़ी। बेरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर लगभग दो बजे तक श्रद्धालुओं ने घी, दूध, दही, शहद, गंगाजल से अभिषेक किया और शिव का भोग लगाया। पुरा महादेव क्षेत्र दिन भर शिव के जयघोष से गुंजायमान रहा। मंदिर के पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि पुरा महादेव में डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने जलाभिषेक कर दिया।


उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर तक मंदिर में भारी भीड़ रही। लेकिन भीड़ को समय से नियंत्रित कर लिया गया। लाइन में लगकर शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक किया गया।

शहर के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। ठाकुरद्वारा मंदिर, पक्काघाट मंदिर, बागेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed