फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Public Works Department employee attacked

लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी पर हमला

Sat, 29 Jan 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Public Works Department employee attacked
खेकड़ा। खेकड़ा निवासी आदित्य कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी है और बागपत कार्यालय में तैनात है। उसकी ड्यूटी कलक्ट्रेट में ईवीएम मशीनों को दुरुस्त कराने में लगी हुई है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह कलेक्ट्रेट से लौट रहा था। पाठशाला रोड पर बिजलीघर के पास खडे़ बाइक सवार तीन युवकों ने अपनी बाइक उसकी कार के सामने खड़ी करके उसे रोक लिया। कार रुकते ही तीनों ने उस पर लात घूसें बरसा दिए। कार के शीशे भी तोड़ डाले। उसके शोर मचाने पर तीनों फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि पीड़ित आदित्य की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed