फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Public representatives and managers will not get entry in the examination center

जनप्रतिनिधियों और प्रबंधकों को नहीं मिलेगी परीक्षा केंद्र में एंट्री

Thu, 16 Jan 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Public representatives and managers will not get entry in the examination center
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंधकों और जनप्रतिनिधियों को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। अगर कोई जनप्रतिनिधि या संस्था प्रबंधक परीक्षा केंद्र पर पहुंचता है तो उसे मुख्य गेट पर ही रोक लिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकार्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अतिरिक्त सचल दस्तों का गठन किया गया है। यही नहीं केंद्रों के अंदर आंतरिक सचल दस्तों की तैनाती रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर इस बार जनप्रतिनिधियों और प्रबंधकों की एंट्री भी बंद रहेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा केंद्र के अंदर जनप्रतिनिधियों और प्रबंधकों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। कई बार ऐसे मामले देखने को मिले है। इसे देखते हुए इस बार उनके प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जिन केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान प्रबंधक या जनप्रतिनिधि अंदर मिलेंगे, उनके केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

तथ्य छिपाने पर होगी कार्रवाई
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में तथ्य छिपाने पर आंतरिक सचल दस्तों पर भी कार्रवाई की जाएगी। फरवरी माह में होने वाली परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए पहरा बैठाया जा रहा है। केंद्रों पर जो आंतरिक सचल दस्ते गठित किए जाएंगे, वह अपनी रिपोर्ट देंगे। आंतरिक सचल दस्तों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed