फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   PTI engaged frog race, police filed a case

पीटीआई ने लगवाई मेंढक दौड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Wed, 11 Sep 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
PTI engaged frog race, police filed a case
सारा गांव स्थित मुस्लिम इंटर कालेज में वायरल विडियो में छात्र की पिटाई करता शिक्षक - फोटो : BAGHPAT
पीटीआई ने लगवाई मेंढक दौड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के मुस्लिम इंटर कॉलेज, असारा में कक्षा नौ के छात्र की पिटाई कर शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनकर नहीं आने वाले छात्रों से मेंढक दौड़ लगवाई गई। वीडियो में एक छात्र को शिक्षक लात मारते और पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

असारा गांव निवासी साहिल पुत्र नूरा ने दी तहरीर में बताया कि वह मुस्लिम इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। सोमवार को 30-35 छात्र स्कूल में ड्रेस पहनकर नहीं गए । पीटीआई मोहम्मद अनस ने बिना ड्रेस के सभी छात्रों को मैदान में बुला लिया और उन्हें मेंढक दौड़ लगाने को कहा। उसने मेंढक दौड़ लगाने से इंकार कर दिया। इस पर पीटीआई ने उसे पीछे से लात मारी। नीचे गिरने पर डंडे से पिटाई की। इसी बीच गेट पर खड़े कुछ युवकों ने घटना की मोबाइल से वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल कर दी गई। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने रमाला थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी शिक्षक और स्कूल के प्रधानाचार्य को बुलाकर पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed