{"_id":"5fac21ad8ebc3eb8670bf5d6","slug":"psychotic-young-man-climbed-onto-the-roof-with-a-ax-threw-stones-baghpat-news-mrt5105329180","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरसा लेकर छत पर चढ़ा मनोरोगी युवक, किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरसा लेकर छत पर चढ़ा मनोरोगी युवक, किया पथराव
विज्ञापन
पकड़ने गए होमगार्ड को फरसे से किया घायल, पथराव में एक ग्रामीण भी घायल
पुलिस ने युवक के खिलाफ नहीं की कार्रवाई, परिजनों को सौंप कर इलाज कराने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। तवेलागढ़ी गांव निवासी एक मनोरोगी युवक बुधवार को अपने मकान की छत पर फरसा लेकर चढ़ गया। उसने गली में आने जाने वालों पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक ग्रामीण को चोट लग गई। पकड़ने गए एक होमगार्ड को भी हमला कर घायल कर दिया। बाद में पुलिस ने मनोरोगी को पकड़ लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही उसका इलाज कराने को कहा।
छत पर चढ़े मनोरोगी युवक के पथराव करने से क्षेत्र में काफी देर अफरा तफरी का माहौल रहा। आवागमन रुक गया। ग्रामीणों की सूचना पर दोघट थाने की सरौरा चौकी से हेड कांस्टेबल सत कुमार शर्मा, होमगार्ड यशवीर छिल्लर और डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने युवक को पकड़ने का प्रयास किया। मगर, उसने छत से पथराव जारी रखा। उसने डायल 112 गाड़ी पर भी पथराव किया। मौका पाकर सिपाही और होमगार्ड छत पर चढ़ गए। युवक ने होमगार्ड पर फरसे से वार कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे दबोच लिया और थाने ले आए। सूचना पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई के युवक को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
इंस्पेक्टर मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि युवक मनोरोगी है। इस कारण उसे छोड़ दिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा नहीं कराया गया है। परिजनों को उपचार कराने की सलाह दी गई है।