फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protest continues for the fifth day in protest against highway construction

हाईवे निर्माण के विरोध में पांचवें दिन धरना जारी

Sat, 12 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Protest continues for the fifth day in protest against highway construction
नगर में आज निकाला जाएगा मशाल जुलूस
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले दुकानदार व मकान मालिकों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। निर्माण के विरोध में आज नगर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। रविवार शाम कंपनी के खिलाफ धरना स्थल से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यदि कंपनी सड़क के मध्य से 13 मीटर पर हाईवे का निर्माण करना चाहती है तो दुकानदारों व मकान मालिकों को मुआवजा देना होगा। दुकानदार महिपाल सिंह, धर्मपाल सिंह ने कहा कि नगर के लोग मांगों को लेकर पांच दिन से धरना दे रहे हैं। यदि प्रशासन व कंपनी के किसी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली है। धरने में संजय मानव, अमित राजपूत, विकास, अश्वनी, लियाकत, आलोक मानव, नसीम, शौकत, अय्यूब, नईम, डॉ. सुनील अग्रवाल, विजय मानव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed