फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protest continued in Sisana, employee returned

सिसाना में जारी रहा विरोध, कर्मचारी को लौटाया

Sat, 05 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protest continued in Sisana, employee returned
बागपत के सिसाना गांव में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लाई गई मशीन दिखाते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
डीएम के कैंप आफिस पहुंचे ग्रामीण, मिला समस्या के समाधान का भरोसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सिसाना गांव में दूसरे दिन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए बोरिंग करने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने वापस भेज दिया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर बोरिंग हुआ तो परेशानी उठानी पड़ेगी। भूगर्भ जल खराब हो जाएगा। ग्रामीण एकत्र होकर डीएम कैंप ऑफिस पहुंचे। डीएम शकुंतला गौतम ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
शुक्रवार शाम को मार्ग निर्माण करने वाली ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी फिर सिसाना पहुंचे। जेसीबी देखते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने विरोध किया, जिस पर कर्मचारी जेसीबी को खड़ी कर लौट गए। इसके बार ग्रामीण अधिवक्ता मनोज कुमार के नेतृत्व में डीएम कैंप कार्यालय पहुंच गए। मोबाइल पर डीएम शकुंतला गौतम से बात कर समस्या से अवगत कराया। डीएम ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। संजय कुमार, सुखबीर, सतपाल, सुधीर कुमार, पवन कुमार, शिव कुमार, धर्मवीर सिंह, जसवंत, सुरजीत, योगराज, सुभाष सिंह, प्रमोद कुमार, ऋषिपाल सिंह और वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिसाना में रखी नाला निर्माण की मांग
बागपत। एडवोकेट मनोज कुमार ने बताया कि जलनिकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की गई है। एनएचएआई और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को घसीटने की कराई जाएगी जांच : एएसपी
बागपत। एएसपी मनीष मिश्रा का कहना है कि महिलाओं को पुुरुष पुलिसकर्मियों की ओर से घसीटने या गर्दन पकड़ने के मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed