फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   protest at DIOS office

डीआईओएस दफ्तर पर प्रदर्शन

Fri, 22 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 22 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर  के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। इसमें उन्होंने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसोसिएशन के कर्मचारी डीआईओएस कार्यालय पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष रमेशचंद पांचाल और जिला मंत्री जितेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि शिक्षक पदों पर पदोन्नति एवं अवकाश नकदीकरण जैसी मांग का समाधान नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


 इससे कर्मचारियों में रोष है। उनकी मांग है कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षक पदों पर पदोन्नति, राज्य कर्मचारियों के समान अवकाश नगदीकरण, राज्य कर्मचारियों के समान लिपिकीय संवर्ग का पुनर्गठन वेतनमान तथा अन्य सुविधाएं, न्यूनतम पेंशन 3500 दी जाए, चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जाए, आउट सोसिंग समाप्त कर परिचारकों की भर्ती पूर्व की भांति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया  वित्त विहीन विद्यालयों में शिक्षेणत्तर कर्मचारियों के लिए नियमावली, एक अप्रैल 2005 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। उन्होंने कहा  पदोन्नति पर 22-बी अर्थात एक वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान किया जाए। 

धरने अौर प्रदर्शन के एसोसिएशन के सदस्यों ने नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम डीआईओएस पीके मिश्रा को सौंपा। चेतावनी दी जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान देवेंद्र कुमार तोमर, अजेंद्र आर्य, जसंत, मुस्तकी, प्रदीप शर्मा, सूरजमल, बाबूराम जैन, ओमवीर, ओमपाल, मंताराम, सतीश, अजितनाथ, वेदप्रकाश, तेजपाल, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। 

24 की बैठक में होगा विचार
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया शिक्षकों के नियमितकरण  में किए जा रहे शोषण को लेकर 24 जुलाई को लखनऊ की बैठक में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा विद्यालय में नियुक्त प्रबंधक संचालक ऐसे शिक्षकों का मानसिक उत्पीडॉन करने से बाज नहीं आ रहे है। 


प्रधानाचार्य परिषद की बैठक 25 को
बागपत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर आत्माराम तोमर और नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि बड़ौत के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में परिषद की बैठक 25 जुलाई को दस बजे होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed