{"_id":"62eea7f9191d9a4f0864101c","slug":"protest-against-waterlogging-and-dirt-of-ramlila-maidan-kahkra-news-mrt6001457155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्गों पर जलभराव और रामलीला मैदान की गंदगी के विरोध में नगर के लोगों ने तहसील में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्गों पर जलभराव और रामलीला मैदान की गंदगी के विरोध में नगर के लोगों ने तहसील में दिया धरना
विज्ञापन
जलभराव और रामलीला मैदान की गंदगी के विरोध में धरना
खेकड़ा। लोगों ने मार्गों पर हो रहे जलभराव और रामलीला मैदान में लगे गंदगी के विरोध में तहसील में धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या का निदान कराने की मांग की।
शनिवार को खेकड़ा के लोग तहसील पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि खेकड़ा में पाठशाला मार्ग, ग्राम फखरपुर मार्ग, खेकड़ा डूंडाहेड़ा मार्ग, खेकड़ा-काठा मार्ग पर जलभराव हो रहा है। नगर पालिका प्रशासन शिकायतों के बावजूद जलभराव की समस्या का निदान नहीं करा रहा है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामलीला मैदान में गंदगी के ढेर लगे हैं। उनसे उठती दुर्गंध से वहां के लोगों के साथ सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों का जीना मुहाल बना हुआ है। उन्होंने एसडीएम से सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। समय रहते समस्याओं का निस्तारण न होने पर तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
इस दौरान भूपेेंद्र धामा, सचिन धामा, राजीव धामा, सुधीर धामा, संदीप कुमार, संदीप प्रजापति, राकेश धामा, पुष्पेंद्र कुमार, विशाल धामा, हर्ष भारद्वाज, हरीश कुमार, अमित, सोनू, नरेंद्र, विकास, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।