{"_id":"6011af9b8ebc3ef8ec0f0451","slug":"protest-against-the-arrest-of-attackers-in-kotwali-baraut-news-mrt5223311148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलवारों की गिरफ्तारी को कोतवाली में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलवारों की गिरफ्तारी को कोतवाली में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। दूध लेने गए युवक के साथ मारपीट और फायर झोंकने के मामले में बुधवार को लौहड्डा गांव के ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया दो दिन पहले लौहड्डा गांव का युवक सागर शर्मा पुत्र जगमोहन शर्मा गांव में ही स्थित दूध की डेयरी पर दूध लेने जा रहा था। तभी छह युवकों ने उसके साथ मारपीट कर घायल किया और मारने की नियत से उस पर फायर भी झोंक दिया। इससे युवक बाल-बाल बच गया । बाद में हमलावरों ने घायल युवक के घर पर हमला कर घायल युवक के चाचा जगरोशन, चचेरे भाई सत्यम के साथ भी मारपीट की और महिलाओं से अभद्रता की। मारपीट में युवक की एक आंख खराब हो गई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोप लगाया कि इस मामले में गांव के पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं की। इनमें सत्यम, जगरोशन, संजीव, नीटू, दिनेश आदि रहे। उधर, हमलावर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इससे परिवार दहशत में हैं। इंस्पेक्टर ने बताया हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी है।