फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   protest against Plight

बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 06 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 06 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
 अंगदपुर गांव में गत एक माह से सफाई नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में एकत्रित हुए और विभागीय अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने शीघ्र समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


मंगलवार को महेश तोमर के नेतृत्व में गांव के लोग एकत्र हुए और विभागीय अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा विगत एक माह से गांव मेें कोई भी सफाई कर्मी नहीं पहुंच रहा है, इससे  गांव में गंदगी का अंबार लग गया है।
विज्ञापन


जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से लोगों को संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। उन्होंने कहा ग्राम सचिव लोकपाल से कई बार शिकायत की , कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा सभी सफाई कर्मचारियों को ग्राम सचिव ने अपने आवास पर सफाई कराने के लिए लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें सोमपाल, कंवर पाल, हरपाल, राज कुमार, नीटू, अनुज, बिजेंद्र, सुक्रम, रामपाल, मोहन पाल, देवेंद्र, रोहताश, बब्बल आदि रहे। दूसरी तरफ ग्राम सचिव लोकपाल ने कहा शीघ्र ही गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed