फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protest against non-payment of honorarium for six months, memorandum submitted

Baghpat News: छह माह से मानदेय न मिलने पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 07 Nov 2023 06:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Protest against non-payment of honorarium for six months, memorandum submitted
फोटो संख्या 9
विज्ञापन

बड़ौत। पिछले छह माह से मानदेय न मिलने से नाराज एएनएम ने मंगलवार को सीएचसी पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंप दीपावली से पहले मानदेय दिलाने की मांग की। वहीं मांग पूरी न होने पर स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी।

दीपा, अंजलि, प्रियंका ने बताया कि उनकी नियुक्ति जून माह में एएनएम के पद पर हुई थी, लेकिन आज तक मानदेय नहीं दिया गया। बताया कि वह पूरी लगन और मेहनत से कार्य कर रही हैं। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को भी सफल बनाने में योगदान दे रही हैं। मगर मानदेय न मिलने की वजह से अब उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से दिवाली से पहले अपना मानदेय दिलाने की मांग की। इस दौरान शिखा, आंसू, रिया, मीनू, रेखा, प्रीति, रविता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


वर्जन---
इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें मानदेय मिल जाएगा। - डा़ विजय कुमार सीएचसी अधीक्षक बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed