{"_id":"648ca4a73ce8a20c4b0870f6","slug":"proposal-of-rs-2420-crore-approved-for-the-development-of-baghpat-city-fake-tender-canceled-baghpat-news-c-28-1-bag1001-2364-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत शहर के विकास के लिए 24.20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर, फर्जी टेंडर निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत शहर के विकास के लिए 24.20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर, फर्जी टेंडर निरस्त
विज्ञापन
- नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में शहर के विकास और समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा
फोटो एक की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में शहर के विकास और समस्याओं का समाधान कराने पर चर्चा की गई। साथ ही शहर के विकास के लिए 24.20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर किये गये। बैठक में लखनऊ की कंपनी का फर्जी टेंडर निरस्त कर दिया गया।
नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन राजुद्दीन ने पालिका के आय और खर्चे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की आय बढ़ाने पर काम किया जाएगा। इसके अलावा शहर के विकास पर प्रस्ताव पेश किये गये। जिस पर सभासदों ने भी अपने विचार रखे और शहर की समस्याओं का समाधान कराने पर मंथन किया गया। नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में 24 करोड़ 20 लाख रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया गया। जिससे आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन, पेंशन, बिजली व्यवस्था, ख़ड़ंजे, नाली निर्माण, जल निकासी की व्यवस्था, साफ-सफाई के लिए उपकरणों की खरीद, कान्हा गोशाला का निर्माण समेत अन्य विकास कार्य कराये जाएंगे।
चेयरमैन राजुद्दीन का कहना है कि प्रस्ताव मंजूर होने के बाद अब जल्द ही विकास कार्य शुरू करा दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि आउट सोर्सिंग मैन पावर का ठेका निरस्त कर दिया है। जिसमें कंपनी की हैसियत छह लाख रुपये की जगह 60 लाख रुपये दर्शाई गई थी। जिसे जांच के बाद निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
वार्डों की समस्याओं की लिस्ट लेकर पहुंचे सभासद
नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में सभासद अपने वार्डों की समस्याओं की लिस्ट लेकर पहुंचे। जहां बैठक शुरू होते ही वार्ड सभासदों ने अपने वार्डों की समस्या उठाई। वार्ड छह की सभासद निगम शर्मा ने कालोनी में खड़ंजें और हैंडपंप खराब होने, वार्ड आठ के सभासद संजय रुहेला ने वार्ड की पेयजल और साफ-सफाई की समस्या और शहर मेंं जगह-जगह महिलाओं की सुविधा के लिए शौचालय बनवाने की मांग की। इसके अलावा नगर पालिका की लाइब्रेरी बनाने की भी मांग की गई। वार्ड तीन की सभासद रेनू वशिष्ठ ने कालोनी में कई जगह पेयजल लाइन नहीं होने, खड़ंजें और लाइटें खराब होने की समस्या बताई। वार्ड 12 के सभासद वेदप्रकाश ने बताया कि गैस लाइन दबाई जाते समय उनके वार्ड के खड़ंजें खराब कर दिये गये थे। बरसात में परेशानी बढ़ जाएगी। वार्ड 16 के सभासद मोहन उर्फ मोंटी चौहान ने खड़ंजे ठीक कराने, साफ-सफाई कराने की मांग उठाई।