फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Proposal for development works passed in board meeting

बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव पास

Wed, 31 Mar 2021 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Proposal for development works passed in board meeting
दोघट। नगर पंचायत टीकरी के सभाकक्ष में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अनुमानित आय नौ करोड़ 50 लाख 55 हजार रुपये के सापेक्ष नौ करोड़ 45 लाख 60 हजार के अनुमानित व्यय की स्वीकृति सर्वसम्मति से की गई। चेयरमैन सोमपाल राठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क मार्ग, पेयजल, प्रकाश, सफाई व्यवस्था, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। नगर में सड़क निर्माण, पेयजल, मार्ग प्रकाश आदि अन्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। प्रस्तावित कार्यों पर 70 लाख रुपये के लगभग खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक का संचालन वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर सचिन कुमार रुहेला ने किया। इस दौरान पूनम, ममतेश, प्रवेश, राजीव, बाबूराम, राहुल राठी, बिंदु, राजपाल, संजीव, सोहनवीरी, रामबीरी आदि सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed