फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   property dealer shot dead

अपराधी बैखौफ: बागपत में प्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या, हर एंगल पर जांच कर रही पुलिस

Wed, 19 Jan 2022 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 19 Jan 2022 12:48 AM IST
सार

दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित मेट्रो अस्पताल के पास बने मकान में घुसकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, घटना की जानकारी ली। मृतक महावतपुर बावली गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन
property dealer shot dead
मृतक प्रॉपटी डीलर बिजेन्द्र का फाइल फोटो - फोटो : BARAUT

विस्तार

बड़ौत नगर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पशु पैठ स्थित मेट्रो अस्पताल के निकट बदमाशों ने मंगलवार देर रात्रि एक मकान में घुसकर महावतपुर बावली गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। उधर, एसपी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


बिजेंद्र (48) पुत्र हरपाल निवासी महावतपुर बावली डेढ़ साल से नगर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पशु पैठ स्थित मेट्रो अस्पताल के समीप परिवार के साथ रह रहा था। बताया कि मंगलवार देर रात बिजेंद्र घर में बिस्तर पर बैठा था। परिजन दूसरे कैमरे में थे। इसी दौैरान गोली चलने की आवाज आई। जिसे सुनकर परिजन दौड़कर आए तो बिजेंद्र लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उसके सिर में गोली लगी थी।
विज्ञापन


परिजन बिजेंद्र को लेकर नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी पाकर एसपी नीरज जादौन, सीओ हरीश भदौरिया, कोतवाल मगनवीर सिंह गिल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed