फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Property dealer escaped crores in the name of plot

प्लाट के नाम पर करोड़ों ठग फरार हुआ प्रॉपर्टी डीलर

Wed, 05 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Property dealer escaped crores in the name of plot
बड़ौत (बागपत)। नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट बेचने के नाम पर करीब 50 से ज्यादा लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए। दबाव बना तो कुछ लोगों को रुपयों के बदले चेक दे दिए। बाद में यह सभी चेक बाउंस हो गए। इसके बाद लोगों ने आरोपी के पास चक्कर काटने शुरू किए तो वह फरार हो गया। पीड़ितों ने डीएम और एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रुपये वापस दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मीनगर सराय रोड पर जमीन बताकर लोगों के साथ यह ठगी की गई। ठगी का पहली शिकार बनी देवनगर निवासी और इंडियन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या बीना पत्नी विजयानंद। उन्होंने डीएम और एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि नगर की गुराना रोड निवासी एक एजेंट ने मोहल्ला लक्ष्मीनगर सराय रोड पर कृषि भूमि दिखाई और कहा कि बड़का रोड निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर इसमें प्लाट काट रहा है। एजेंट के झांसे में आकर उन्होंने 800 वर्ग गज का प्लॉट बुक कर लिया। 12 सितंबर 2019 को एडवांस 3.60 लाख रुपये प्रापर्टी डीलर को दे दिए। इसकी रसीद भी दी गई। इसी तरह करीबन 26 लाख रुपये कैश दे दिए गए। मगर, आज तक न तो प्लॉट उनका हुआ है और न ही उनके रुपये लौटाए गए। इसी तरह निजामुद्दीन को मंडी समिति के पास एक प्लाट पसंद आया। उसने भी दिसंबर 2013 को 625 वर्ग गज जमीन का सौदा 25.50 लाख रुपये में कर लिया। प्रॉपर्टी डीलर को तुरंत ही 12 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। डीलर ने शेष रुपयों का तकाजा किया तो एक पखवाड़े बाद वह भी दे दिए गए। निजामुद्दीन ने बताया कि शिकायत कर प्रशासन का दबाव बनवाया तो प्रॉपर्टी डीलर ने डेढ़ लाख रुपये नकद तथा 13 लाख रुपये के दो चेक दे दिए। यह चेक बाउंस हो गए। पुलिस सबूत होते हुए भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बड़ौत निवासी इलियास ने बताया कि मंडी के निकट ही उसे 13 सौ गज जमीन बेची गई। उसने एडवांस में 13 लाख रुपये दिए। उसकी रसीद मिल गई। बाद में 33 लाख रुपये और दे दिए। उसने बैनामा कराने को कहा तो वह टाल-मटोल करता रहा। उन्होंने जमीन की जांच कराई तो वह दूसरे के नाम निकली। अब उसके पास न तो जमीन बची और न ही रुपये। हिलवाड़ी निवासी रमेश ने बताया कि उक्त प्रॉपर्टी डीलर ने 625 गज जमीन उसे बेची थी। इसका 18 लाख रुपये का बयाना दे दिया था। उसे बैनामा नहीं दिया गया। दबाव बनाया तो उसे 12 लाख रुपये के चेक दे दिए। शेष रुपये बाद में देने की बात हुई। न तो शेष रुपये ही दिए और चेक भी बाउंस हो गया। इसी तरह करीब 50 लोगों से ठगी की गई है। फिलहाल आरोपी प्रॉपटी डीलर फरार है और लोग अपने रुपये के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंगाले जाएंगे पूर्व में दर्ज हुए मुकदमे
उनके संज्ञान मेें यह मामला नहीं है। फिर भी कोतवाली में पूर्व में हुए दर्ज मुकदमों में खंगाला जाएगा। यदि उक्त प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज पाया गया तो निश्चित रूप से जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही लोगों को उनकी धनराशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा। - अजय शर्मा, कोतवाली प्रभारी।

सीओ व कोतवाल से करायी जाएगी जांच
कोतवाली पर उक्त प्रॉपटी डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 सहित अन्य धाराओं में निश्चित ही मामला दर्ज होगा। सीओ व कोतवाल से वार्ता कर जल्द ही आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दुर्गेश मिश्रा, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed