फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Promotions major attack

आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख पर हमला

Sun, 21 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 21 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Promotions major attack
बागपत के बड़ौत नगर की घास मंडी में आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख पर चार बदमाशों ने चाकुओं से जानलेवा हमला किया और उनसे हजारों की नगदी, मोबाइल लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया है। इस संबंध में थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी अंकुर वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में नगर प्रचार प्रमुख पर है और बावली रोड पर उनकी साइबर कैफे की दुकान है। शनिवार की देर रात नौ बजे वह दुकान बंद कर घास मंडी में अपने परिचित को मोबाइल देने आए थे।
विज्ञापन


लौटते वक्त चार बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली और उन पर चाकुओं से हमला बोल दिया। बदमाशों ने उनसे 10 हजार रुपये, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। शोर सुनकर मुहल्ले के लोग वहां पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंकुर वर्मा को सीएचसी में भर्ती कराया। आरएसएस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया और कोतवाली पहुंच कर हमलावरों की गिरफ्तार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पर हमले से पुलिस में हड़कंप
बागपत (ब्यूरो)। बागपत के पुराना कस्बा निवासी युवक खलील का कहना है कि शुक्रवार सुबह वह बागपत शहर के बस स्टैंड से मिनी बस में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। काठा गांव के बस स्टैंड से तीन-चार युवक बस में चढ़े। बस के कुछ दूर चलते ही आरोपियों ने उसके साथ धक्कामुक्की करनी शुरू कर दी।

इसके बाद आरोपियों ने पूछा कि तू कहां जाएगा, उसने कहां कि दिल्ली, तभी आरोपी बोले कहीं ओर पहुंचा दिया जाए तो.. उसके बाद आरोपी उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। बस में सवार एक व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपी उसे भी धमकी देने लगे।


बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि हमलावर काठा गांव के हैं। बाद में उसने पुलिस अफसरों से शिकायत की। उसने पुलिस से कहा कि वह सामने आने पर हमलावरों को पहचान सकता है। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed