{"_id":"586fe3be4f1c1bcf571590c3","slug":"promotional-materials-cleared-from-the-motorway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से हटवाई प्रचार सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे से हटवाई प्रचार सामग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बागपत में स्कार्पियो से झंडा उतारते यातायात पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आए प्रशासनिक अधिकारियों ने दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर राजनीतिक दलों की वॉल पेटिंग को सफेद रंग से पोता और होर्डिंगों को हटवाया।
शुक्रवार को अमर उजाला में 'होर्डिंग और पोस्टर उतारने के दावे हवा हवाईÓ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इससे प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने अधीनस्थों को प्रचार सामग्री तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद ईओ ललित कुमार आर्य, कानूनगो रोहित तोमर, लेखपाल महेश शर्मा हाईवे पर पहुंचे और राजनैतिक दलों की प्रचार सामग्री को हटवाया। सिसाना गांव में प्राथमिक पाठशाला की दीवार को सफेद रंग से पुतवाया गया। इसके बाद टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर प्रचार सामग्री को हटवाया। ईओ बागपत ललित कुमार आर्य ने बताया कि चुनाव आचार संहित का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र से सभी राजनैतिक दलों की प्रचार सामग्री को हटवाया जा चुका है। इक्का-दुक्का स्थानों पर लगे रह गए होर्डिंगों को कर्मचारियों से छानबीन कराने के बाद हटवा दिया जाएगा।
देहात में प्रधान पुतवाएंगे दीवारें
प्रशासन ने जिले के सभी प्रधानों को निर्देशित किया है कि कहीं भी राजनीति दलों की प्रचार सामग्री दिखाई पड़े तो उसे हटवाएं। प्रधानों से कहा गया है कि अपने क्षेत्र में कहीं भी राजनीतिक दलों की प्रचार-प्रसार सामग्री को बिना अनुमति न लगने दें। सरकारी भवनों पर राजनीतिक दलों की वॉल पेटिंग को मिटवाया जाए। कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन दिखाई दे तो तुरंत जानकारी संबंधित अधिकारी को दें। एसडीएम बागपत मनोज कुमार सिंह ने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
निबंधन कक्ष को बनाया कंट्रोल रूम
डीएम हृदय शंकर तिवारी ने बताया विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में सहायक महानिरीक्षक निबंधक के कक्ष को कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका प्रभारी सहायक महानिरीक्षक निबंधक और सहायक प्रभारी चकबंदी अधिकारी प्रदीप कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी आनंदपाल सिंह को बनाया गया। कोई भी शिकायत हो तो वह 0121-2221935 पर दर्ज कराई जा सकती है।
ग्रामीण क्षेत्र से हटवाएंगे प्रचार सामग्री
बागपत। एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि शहर क्षेत्रों से राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री लगभग हट गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल्द ही टीम इस काम को पूरा कर लेगी। गाड़ियों से ब्लैक फिल्म, हूटर, पार्टियों के झंडे को हटवाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। गाड़ियों की नियमित जांच कराई जाएगी।