{"_id":"577426ef4f1c1b717b79ac5f","slug":"prohibiting-the-sale-of-meat-to-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
मांस बिक्री के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते नगरवासी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत कोतवाली के सामने कुरैशियान मोहल्ले में अवैध रूप से अवैध गौवंश बिक्री के विरोध में वहां के निवासियों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
हुकमदीन के नेतृत्व में मोहल्ला गुसाईयान, कोकब बिहार, पठानकोट के लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कुछ लोग अवैध मांस की बिक्री की दुकान कर रहे हैं और अवैध रूप से मांस बेच रहे हैं। इन दुकानों पर प्रतिबंधित गौवंश के मांस बिक्री से भी इंकार नहीं किया जा सकता। जबकि इस्लाम धर्म के लोगों ने समय-समय अपने फतवे जारी किए है कि ऐसे प्रतिबंधित पशुओं का कटान करना और मास बेचना सांप्रदायिकता फैलाने का अंदेशा हो सकता है।
उन्होंने कहा हम मोहल्ले में यह अवैध मांस बिक्री का कार्य नहीं होने देंगे। यह बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक दोनों के समाज के भी मनों में खटास डालता है। उन्होंने बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राज बहादुर सिंह को सौंपा और अवैध मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
इसमें बाबी, इलियास, शौकत, हारुण, जान मोहम्मद, इंतजार, हामिग, महमूद अली, शाहिल, शारिक, आबिद, कामिल, इकराम, सलीम, अखबर, इलियास, कय्यूम, सद्दाम, शराफत, जाहिद अली, अकरम, मुरसीद, हाकिम अली, आरिफ खान आदि रहे।
गोकशी कटान मामले में एसएसआई का तबादला
बड़ौत। कोतवाली के सामने गौवंश कटान मामले में अब कोतवाली के एसएसआई पर भी गाज गिर गई और उनका तबादला कर दिया। इस मामले में पहले ही बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी को निलंबित किया जा चुका है।
पिछले दिनों कोतवाली के सामने कई साल से चल रहे गौवंश और पशु कटान के मामले में पुलिस ने छापा मारा था और वहां से गोवंश और गोमांश बरामद किया। इस मामले में 15 लोगों को नामजद किया था। दो को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया था, जबकि दो को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में अभी 11 लोग फरार हैं। पुलिस अभी तक उन्हें पकड़ नहीं पाई है। इस मामले को लेकर डीएम और एसपी ने भी मौके पर पहुंचे थे और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था।
एसपी ने बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी रामकिशन राठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। जबकि उस चौकी के अंतर्गत यह क्षेत्र पड़ता भी नहीं था। एसपी पूनम ने इस मामले में कोतवाली के एसएसआई चितवन कुमार का भी यहां से तबादला कर दिया है और उन्हें बालैनी थाने का एसआई बनाया है। अभी तक नामजद फरार चल रहे 11 आरोपियों में से पुलिस किसी को भी नहीं पकड़ पाई है।