फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Procession in Gitaura and Candle march in Rataul

घिटौरा में जुलूस और रटौल में कैंडल मार्च

Tue, 10 Oct 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय Updated Tue, 10 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Procession in Gitaura and Candle march in Rataul
चिरचिटा गांव में सुमित के परिवार से बात करते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सुमित गुर्जर के एनकाउंटर के मामले में सोमवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चिरचिटा गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और कहा न्याय के लिए संघर्ष किया जाएगा।  घिटौरा गांव में गुर्जर समाज के लोगों ने जुलूस निकाला। वहीं, रटौल गांव में भाजपाइयों ने कैंडल मार्च निकाला।  
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सुमित के घर में पहुंचा और पीड़ित परिवार को कार्यवाही कराने के लिए संघर्ष करने का आश्वासन दिया। सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योगी, भोगी हो गए है। इनमें बेगुनाहों को बदमाश बताकर मारा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की सुमित का फर्जी एनकाउंटर करने वालों पर मुकदमा, केस की सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मिले। प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठी, जिलाध्यक्ष राम कुमार यादव, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र ठाकुर, देवेंद्र चौहान, मनोहर नागर, योगेश, लता चौधरी, एडवोकेट हेमंत, हरिकिशन, शर्मा मंगल सैन, पंडित  जगमोहन, अजय सोती, बाबू कुरैशी, साबिर आदि रहे।

 उधर, घिटौरा गांव में गुर्जर समाज के लोगों ने एनकाउंटर के विरोध में जुलूस निकालकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा जब तक आरोपी पुलिस वालों पर मुकदमा और केस की सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। वहीं रटौल गंाव में बस स्टैंड पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दिए और आरोपी पुलिस वालों को फांसी की सजा हो।

मनोज गुर्जर, अमित बंसल, रोबिन, जोगेंद्र, धर्मेंद्र, अमित, इकबाल, कपिल रहे। उधर, रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा सुमित की 16 अक्तूबर को होने वाली तेरहवीं में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी परिवार को सांत्वना देंगे।

मदन भैया बोले, इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ेंगे  
अमीनगर सराय। पूर्व विधायक मदन भैया ने चिरचिटा गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार का दर्द सुना। उन्होंने कहां यह दर्द हम सबका है। इसको एक साथ मिलकर लड़ा जाएगा। जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, संघर्ष  जारी रहेगा। 
 
सुमित मुठभेड़ कांड की सीबीआई जांच की मांग 
मेरठ। सुमित गुर्जर मुठभेड़ कांड के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने एडीजी मेरठ जोन कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए सीबीआई जांच कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सपा नेता अतुल प्रधान ने एडीजी प्रशांत कुमार के न मिलने पर उनके स्टाफ ऑफिसर कुमार रणविजय सिंह को ज्ञापन सौंपा।

अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि बीते सप्ताह बागपत निवासी सुमित कुमार को नोएडा पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में मार डाला। पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री व डीजीपी से भी गुहार लगा चुका है। मांग की सुमित की हत्या की जांच सीबीआई से जांच कराएं।

सांसद को चिरचिटा आना भी गंवारा नहीं 
बागपत। गुर्जर महासभा बागपत की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने कहा  गुर्जर समाज की 90 प्रतिशत वोट भाजपा को मिली है। इसके बावजूद क्षेत्र के सांसद होने के बाद भी डॉ. सत्यपाल सिंह ने अभी तक चिरचिटा गांव में पहुंचकर सुमित के परिवार को सांत्वना देना जरूरी नहीं समझा।


केस की सीबीआई जांच, पीड़ित परिवार को कम से कम 20 लाख रुपये की आर्थिक मद्द और परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिले। इसमें जिला अध्यक्ष मास्टर टीकम सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, पूर्व प्रमुख लीलू, मास्टर श्योराज सिंह, मास्टर प्रमोद धामा, कपिल बंसल, प्रधान तेजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed