फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Problems heard in the police station

थाने में सुनीं समस्याएं

Sun, 02 Apr 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Sun, 02 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Problems heard in the police station
खेकड़ा थाने में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत सुनते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम एवं थानाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान केवल तीन फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन


थाने में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एसडीएम रामप्रसाद और थानाध्यक्ष देवेंद्र विष्ट मौजूद रहे। इसदौरान राजस्व विभाग से संबंधित दो और विद्युत विभाग से संबंधित एक शिकायती पत्र समेत तीन शिकायती पत्र आए। जिसको राजस्व विभाग और विद्युत विभाग को समाधान के लिए दिया गया।
विज्ञापन


साथ ही एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को न्याय संगत ढंग से शिकायतों के निस्तारण करने के कडे़ निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दी। इस दौरान एसएसआई मोहम्मद कामिल, लेखपाल कृष्णपाल सिंह, अंकित कुमार, राजेंद्र सिंह समेत सभी संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व से जुड़ी समस्याएं बताईं
दोघट।  दोघट थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर राजस्व विभाग से जुडी तीन समस्या आई। जिनका मौके पर टीम भेज निस्तारण कराया गया। थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि मौजिजाबाद नांगल, दोघट की चकरोड संबंधित तीन शिकायतें आई। संबंधित विभाग की टीम भेजकर निस्तारण कराया गया। इस मौके पर कानूनगो कृष्णपाल शर्मा, लेखपाल बिजेंद्र तोमर, सतबीर, सहेंद्र आदि मौजूद थे।


सात आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई 
बागपत। बिनौली पुलिस ने कमल, नितिन, सन्नी, विपिन निवासी बिनौली, सोनू निवासी जौहड़ी, भोलर और नवाजिश निवासी जिवाना गुलियान के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed