{"_id":"63558631bdc15660312ce8a1","slug":"problems-due-to-overcrowding-in-trains-baraut-news-mrt610835973","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर ट्रेनों में खचाखच भीड़, बढ़ी यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर ट्रेनों में खचाखच भीड़, बढ़ी यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन
ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। दीपावली पर सभी को घर जाने की जल्दी है। ट्रेनों में वेटिंग चल रही है फिर भी घर तो जाना ही है। यही सोचकर लोग ट्रेनों में घुस रहे हैं। ट्रेनों के दरवाजे तक यात्रियों की भीड़ दिख रही है।
दिल्ली-सहारनपुर रेलवे रूट पर अप-डाउन करीब 26 ट्रेन संचालित हैं। सभी ट्रेनें नगर के रेलवे स्टेशन से फुल होकर गुजर रही हैं। दीपावली पर्व पर परदेशियों की घर वापसी तेज हो गई है। ट्रेन में टिकट भी आरक्षित हैं। ट्रेन में सीट मिलेगी या नहीं, यह पता नहीं है। धनतेरस से पहले ही यहां से बिहार, दिल्ली, अलीगढ़, दिल्ली या मुंबई जाने वाले यात्रियों के कारण ट्रेन में काफी भीड़ दिखाई दी। खचाखच भरी ट्रेनों में शौचालय के बाहर से लेकर, गली, दरवाजे तक यात्रियों की भीड़ रहती है। स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा का कहना है कि सामान्य दिनों के मुकाबले ट्रेनों में अधिक भीड़ रही।
रोडवेज बस अड्डे पर भी दीपावली के अवसर पर भीड़ है। ट्रेन में सीट नहीं मिलने से लोग बसों से सफर कर रहे हैं। भीड़ अधिक है, उसकी तुलना में रोडवेज बसें कम पड़ रही हैं। यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, बड़ौत डिपो के स्टेशन प्रभारी नरेंद्र मान का कहना है कि त्योहारों को देखते हुए बसों के चक्कर बढ़ा दिए हैं।