फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prize crook Anuj Fauji and his accomplice arrested

इनामी बदमाश अनुज फौजी और उसका साथी गिरफ्तार

Thu, 13 Jan 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Prize crook Anuj Fauji and his accomplice arrested
15 हजार के इनामी बदमाश और उसके साथी को दबोचकर चालान करती पुलिस - फोटो : KAHKRA
गांव रटौल के अंडरपास से किया गिरफ्तार, दो साथी हुए फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात गांव रटौल के अंडरपास के पास से 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश अनुज फौजी और उसके साथी तुषार जाट को गिरफ्तार कर लिया। इनके दो साथी बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने बाइक, नकदी और दो देशी तमंचे बरामद किए। पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को दोनों बदमाशों का चालान कर दिया गया।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि बुधवार की रात कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा और उनकी टीम पे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर रटौल अंडरपास के पास चार बदमाशों को घेर लिया। दो बदमाशों को दबोच लिया जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए दोनों बदमाश गांव बसी निवासी अनुज फौजी और तुषार जाट है। अनुज फौजी 15 हजार का इनामी बदमाश है। तलाशी लेने पर उसके पास से 4500 रुपये की नकदी, एक देशी तमंचा, दो कारतूस, एक बाइक जबकि तुषार जाट के पास से 300 रुपये, एक देशी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में दोनों अपने फरार साथी बदमाशों के नाम और पते भी बताए है। फरार दोनों बदमाश थाना चांदीनगर क्षेत्र के गांव खैला निवासी रोहन भाटी और बोबी भाटी है। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों का बृहस्पतिवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बरामद बाइक लूट की
अनुज फौजी और तुषार जाट के पास से बरामद की गई बाइक लूट की है। इस बाइक को नौ जनवरी की रात बागपत-पावला रोड पर लूटा था। पुलिस से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट भी बदल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मुलसम की डकैती में शामिल था अनुज फौजी
कुछ दिन पहले थाना दोघट क्षेत्र के गांव मुलसम में डकैती पड़ी थी। इस डकैती को अनुज फौजी ने साथी बदमाशों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। लूट के माल में अनुज फौजी के हिस्से में 20 हजार रुपये आए थे। सीओ ने बताया कि बरामद किए गए 4500 रुपये लूट के रुपयों में से ही बचे हुए है। बाकी के 15 हजार रुपये वह खर्च कर चुका है। उस पर 15 हजार रुपये का इनामी इसी घटना में घोषित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed