{"_id":"66da202830685e083a0e3e66","slug":"private-doctor-accused-of-murder-baghpat-news-c-28-1-bag1001-117712-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: निजी चिकित्सक की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: निजी चिकित्सक की हत्या का आरोप
Fri, 06 Sep 2024 02:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
बागपत। क्यामपुर गांव में रहने वाले मेहरदीन ने बताया कि उसके बेटे डाॅ. आदिल की शादी 28 जुलाई को सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। आठ अगस्त की रात में पुत्रवधू ने फोन करके आदिल की तबीयत खराब होने की जानकारी दी।
दिल्ली के एक अस्पताल में चिकित्सकों ने उसके बेटे आदिल को मृत घोषित कर दिया और जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने की जानकारी दी। उन्होंने आदिल का शव को सुपुर्दे खाक कर दिया और पुत्रवधू मायके वालों के साथ चली गई। उन्होंने आदिल का फोन खुलवाकर ऑडियो रिकार्डिंग सुनी तो एक युवक के पुत्रवधू से बातचीत करने और आदिल को जान से मारने की धमकी देने की जानकारी हुई। उन्होंने आदिल की हत्या का आरोप लगाते हुए शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की।
उधर पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।