फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prisoner vehicle crushed student, death, organically

कैदी वाहन से कुचलकर छात्रा की मौत, बवाल

Thu, 11 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी Updated Thu, 11 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Prisoner vehicle crushed student, death, organically
मेरठ जेल से बंदियों को लेकर बागपत कचहरी जा रहे कैदी वाहन ने मीतली के समीप बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवती की मौत हो गई और उसके पिता और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना कर कैदी वाहन तेजी से भाग गया, जिससे लोग आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने बागपत-मेरठ मार्ग पर घंटों जाम लगाया। कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। लोगों की पुलिस से तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब 11.30 बजे गौरीपुर हबीबपुर निवासी बाइक सवार ऋषिपाल सिंह अपनी पुत्री डौली उर्फ अंजलि (18) और पुत्रवधू ज्योति के साथ बागपत में चिकित्सक के पास जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत-मेरठ मार्ग पर स्थित मीतली गांव के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के पास मेरठ की ओर से आ रहे कैदी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार युवती डौली उर्फ अंजली नीचे गिर गई, जिसे कैदी वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ऋषिपाल और ज्योति भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। इसी दौरान आरोपी चालक वाहन को लेकर तेजी से बागपत की ओर चला गया। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने इसका विरोध किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। वहां पहुंचे  रालोद नेता एवं जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। इसके बाद सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर पहुंच गए।

एएसपी विद्या सागर मिश्र, एसडीएम राकेश कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। उसके बाद लोगों ने जाम खोला। मृतका के परिवार के कृपाल सिंह ने कोतवाली पर कैदी वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी  का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पहले डंडा मारा, फिर गाड़ी ने कुचला ः बागपत। लोगों का आरोप है कि कैदी गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी ने बाइक सवार ऋषिपाल को रोड से हटाने के लिए पहले डंडा मारा था। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया।

उसके बाद पीछे आ रहे दूसरे कैदी वाहन ने उनकी बाइक को कुचल दिया। लोगों का कहना है कि हवालात गाड़ी में एक पुलिसवाला, मेरठ जेल से आते-जाते समय रोड से हटाने के लिए बाइक सवार या अन्य वाहन चालकों को डंडे मारता रहता है। क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

 डौली के गम में घायल हुई दादी ः टटीरी। डौली की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी 82 वर्षीय दादी मायादेवी, बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। एंबुलेंस के द्वारा उन्हें बागपत अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बीए की छात्रा थी डौली
टटीरी। परिजनों का कहना है कि डौली, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या इंटर कालेज में पढ़ती थी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed