{"_id":"60e346ac8ebc3e9fde370a68","slug":"principal-assistant-will-handle-the-accounting-work-in-chc-chhaprauli-baghpat-news-mrt546025355","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी छपरौली में प्रधान सहायक संभालेंगे लेखा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी छपरौली में प्रधान सहायक संभालेंगे लेखा कार्य
विज्ञापन
बागपत। छपरौली सीएचसी अधीक्षक राजकमल सिंह की शिकायत पर सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने लेखा कार्य संभाल रहे अजय शर्मा को कार्यमुक्त दिया। उनके स्थान पर प्रधान सहायक को कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। सीएचसी अधीक्षक ने मनमानी करने तथा एक कर्मचारी का वेतन रोकने की शिकायत की थी।
सीएचसी अधीक्षक राजकमल सिंह ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से अजय शर्मा पर कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि उनकी मनमानी व हस्तक्षेप के चलते विभागीय कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने उन पर बिना किसी सूचना के एएनएम बबीता खोखर का तीन माह का वेतन रोकने, बिना अनुमति रजिस्टर अपने आवास पर ले जाकर संशोधन करने, कर्मचारियों पर जबरन स्थानांतरण करने का दबाव बनाने व कोविड टीकाकरण में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया था।
उन्होंने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की थी। उनकी शिकायत पर सोमवार को सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने अजय शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की। उनका कार्यभार प्रधान सहायक लाल सिंह को सौंपा है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने अजय शर्मा से प्राइवेट हॉस्पिटल/नर्सिंग होम/क्लीनिक/पैथोलॉजी लैब के पंजीकरण व नवीनीकरण से संबंधित पत्रावलियों का रखरखाव नहीं कराने के निर्देश दिए हैं।