{"_id":"60e0a7428ebc3ebb491ff989","slug":"principal-and-teachers-will-be-responsible-for-negligence-in-online-teaching-baghpat-news-mrt545729032","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शिक्षण में लापरवाही पर जिम्मेदार होंगे प्रधानाचार्य व शिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शिक्षण में लापरवाही पर जिम्मेदार होंगे प्रधानाचार्य व शिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने शनिवार को राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षण में लापरवाही पर प्रधानाचार्य व संबंधित शिक्षक को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। एंड्रॉयड फोन के अभाव में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए ड्रॉप बॉक्स की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने प्रधानाचार्यों को स्थानांतरण, वृक्षारोपण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम व विद्यालयों में उपस्थित होकर छात्रों के नामांकन के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि एक जुलाई से प्रशासनिक कार्यों के लिए विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया है। उन्होंने प्रोटोकॉल का पालन करने हुए विद्यालयों में उपस्थित होकर ऑनलाइन शिक्षण कराने, छात्रों के प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के साथ-साथ विद्यालयों में प्रवेश से वंचित विकलांग छात्रों को चिह्नित कर उनका एडमिशन करने के निर्देश दिए। ऑनलाइन शिक्षण से वंचित छात्रों के लिए विद्यालयों में ड्राप बॉक्स की व्यवस्था करने व नोडल अधिकारियों को ऑनलाइन शिक्षण की नियमित मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित शिक्षक व प्रधानाचार्य को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन भवन निर्माण, चारदीवारी, शौचालयों का निर्माण, स्मार्ट क्लास व अन्य निर्माण कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। पौधरोपण अभियान के अंतर्गत पौधों की जीओ टैगिंग करने व फोटोग्राफी कर आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए कहा।