बड़ौत। जेपी पब्लिक स्कूल में नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने नाटिका मंचन, गरबा आदि की शानदार प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका शरण शर्मा, गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूल के कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही नाटिका मंचन, भाषण, गीत आदि प्रस्तुत किए। कक्षा एक से 3 तक के छात्रों ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित एक सुंदर नाटिका का मंचन किया।
बच्चों ने डांडिया प्रस्तुत कर सभी को थिरकने पर मजबूत कर दिया। कक्षा 6 के छात्रों अमनदीप, अमृत, वंश, आदित्य रुद्र, शिवि , कोमल, अदिति, परी, दीपल आदि छात्रों ने रघुपति राघव राजा राम, बापू की बातों में, बंदे में था दम तथा पायो जी मैंने राम रतन धन पायो आदि गीत गाकर सबका मन मोह लिया। बाद में छात्राओं अंशु, मोना, सृष्टि, नमन, सागर, इशिका, रचित आदि ने नवरात्रि के उपलक्ष्य में भी एक नाटिका और गरबा आदि नृत्यों ने सब को आनंदित किया। मेधावियों को स्कूल की ओर सम्मानित किया।