{"_id":"61f6d2ea2e3ed2445c440af9","slug":"presence-randomization-of-party-leaders-baghpat-news-mrt5751616171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस फरवरी को होगा मतदान, पार्टी के नेताओ के सामने किया रेंडमाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस फरवरी को होगा मतदान, पार्टी के नेताओ के सामने किया रेंडमाइजेशन
विज्ञापन
जिले में दस फरवरी को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराया जाएगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दस फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। रविवार को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए प्रेक्षकों ने कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न पार्टियों के नेताओं के सामने ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया। प्रेक्षकों व डीएम ने कहा कि दस फरवरी को चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराया जाएगा। माहौल खराब करने वालों पर प्रशासन की नजर है।
दस फरवरी को प्रथम चरण में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी चल रही है। मतदानकर्मियों का चुनाव संबंधी प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है। कलक्ट्रेट सभागार में छपरौली प्रेक्षक परमेश्वरलाल, बड़ौत प्रेक्षक कृतिका शुक्ला, बागपत प्रेक्षक मोरे आशीष माधवराव व जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पार्टियों के नेताओं के समक्ष ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। मतदान कर्मियों का चुनाव संबंधी प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है। चुनाव में माहौल खराब करने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।