{"_id":"60ce2f728ebc3ea4280f0461","slug":"preparing-to-engage-children-in-education-baghpat-news-mrt543531248","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षण से जोडने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षण से जोडने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण से जोड़ने के लिए शनिवार को डायट प्राचार्य व बीएसए की अध्यक्षता में गूगल मीट पर वर्चुअल मीटिंग हुई। इसमें अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षण से जोड़ने के लिए दस-दस प्रेरणा साथी नियुक्त करने पर चर्चा की गई।
बैठक में डायट प्राचार्य विनय गिल व बीएसए राघवेंद्र सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों को अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिन बच्चों के अभिभावकों के पास एंड्रायड फोन हैं। उनके मोबाइल में दीक्षा एप, प्रेरणा लक्ष्य एप, रीड एलांग डाउनलोड कराने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त जिन छात्रों के घर में एंड्रायड फोन नहीं हैं उन्हें शिक्षण कराने के लिए गांवों में प्रेरणा साथी चयनित किए जाएंगे। बच्चों को बुनियादी शिक्षा से जोड़ने के लिए ग्रामीण, अनुदेशकों, शिक्षामित्र व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद ली जाएगी। उन्होंने ऑनलाइन व ऑफलाइन शिक्षण करने वाले छात्रों का रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण से जोड़ने के लिए बेहतर प्रयास करने वाले शिक्षक, एसआरजी, एआरपी, प्रेरणा साथी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को शासन से प्राप्त रीडिंग मेटिरियल और प्लान बच्चों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।