फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations to run Chhaprauli route buses on Kotana, Tanda route

Baghpat News: छपरौली मार्ग की बसों को कोताना, टांडा मार्ग पर चलाने की तैयारी

Mon, 30 Mar 2026 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Preparations to run Chhaprauli route buses on Kotana, Tanda route
-पुल निर्माण के दौरान 15 अप्रैल के बाद बंद हो जाएंगी छपरौली रूट की बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छपरौली मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पर बने पुल को 15 अप्रैल के बाद तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। इस कारण रूट पर बसों का संचालन कई माह तक बंद रहेगा। परिवहन विभाग ने इस रूट की बसों को कोताना व टांडा मार्ग पर चलाने का निर्णय लिया है। इससे छपरौली रूट पर समस्या होगी तो कोताना व टांडा मार्ग पर करीब 40 गांव के लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा।

नगर के छपरौली मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पर पुल बना हुआ है, जिसकी चौड़ाई कम होने से मार्ग पर रोजाना जाम की समस्या रहती है। जाम की समस्या को कम करने के लिए पुल को तोड़कर इसकी जगह चौड़ा पुल बनाया जाएगा। जिसका कार्य 15 अप्रैल के बाद शुरू किया जाएगा। पुल के टूटने से इस मार्ग से बसों व अन्य भारी वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा। यहां से केवल कार, बाइक आदि छोटे वाहनों का संचालन जारी रहेगा, जिनके लिए अस्थायी रूप से पूर्वी यमुना नहर पर पुल बनाया गया है। मार्ग पर चार बसों का संचालन किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने निर्णय लिया कि इन बसों को पुल निर्माण पूरा होने तक कोताना व टांडा मार्ग पर चलाया जाएगा। बसों के चलने से इन रूटों के जोनामाना, ढिकाना, बोहला, लुहारी, कोताना, बावली, जिवाना, रमाला, किरठल, लूंब, तुगाना, हेवा समेत 40 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


वर्जन ---
छपरौली मार्ग पर पुल के टूटने की वजह से बसों का संचालन बंद हो जाएगा। रूट की इन बसों को कोताना, टांडा व अन्य मार्गों पर चलाने की योजना है। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed